आमला थाना प्रभारी पर लगे गंभीर आरोप SDOP से मुलताई में शिकायत

 आमला थाना प्रभारी पर लगे गंभीर आरोप
SDOP से मुलताई में शिकायत
मुलताई। अक्षय सोनी / राकेश अग्रवाल की रिपोर्ट  
सदाप्रसन्न घाट में मिले युवती से शव की शिनाख्त कृष्णी पिता साहेबलाल यादव उम्र 22 वर्ष निवासी बरसाली थाना आमला के तौर पर होने के बाद मृतिका के पिता साहेबलाल द्वारा मुलताई थाने में SDOP अनिल शुक्ल से लगभग दो दर्जन ग्रामीणों के साथ थाना प्रभारी आमला SR यादव पर गंभीर आरोप लगाए गए है। साहेब लाल ने SDOP को लिखित शिकायत में बताया की सदप्रसन्न घाट में जिस दिन उसकी बेटी का शव मिला उसी दिन आमला थाने में कृष्णी की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। आमला थाना प्रभारी यादव सदप्रसन्न घाट में मौके पर मौजूद थे लेकिन आमला पहुँचने के बाद उन्होंने यह नही बताया की सदा प्रसन्न घाट में कोई शव मिला है। दो दिन बाद जब मृतिका के परिजन फिर थाने जानकारी लेने पहुंचे लेकिन इसके बावजूद उनके द्वारा कोई जानकारी नही दी गई। एक रिश्तेदार द्वारा अख़बार में खबर पढ़ने के बाद परिजनों को इसकी सुचना दी गई तब परिजनों ने मुलताई पंहुचकर शव की फोटो सहित कपडे एवम् अन्य सामान से शव की शिनाख्त उनकी पुत्री कृष्णी के तौर पर की। साहेबलाल सहित परिजनों एवम् ग्रामीणों ने बताया की थाना प्रभारी यादव उसी दिन जानकारी दे देते तो शव की शिनाख्त करने में 10 दिन नही लगते। उन्होंने पुरे मामले में T I यादव की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आरोपी को पकड़ने एवम् T I पर लापरवाही बरतने पर करवाई की मांग की है। अन्यथा आंदोलन सहित आमला थाने के घेराव की चेतावनी दी है। पुरे मामले में SDOP शुक्ल द्वारा शीघ्र करवाई का आश्वासन दिया गया है। फ़िलहाल पुलिस मामला पर्दाफाश करने के करीब नजर आ रही है।

Source : Agency

5 + 4 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]